उफनती नदी में फंसी 2 ज़िंदगियां! हल्द्वानी में मौत से जंग का LIVE रेस्क्यू

हल्द्वानी के फतेहपुर में उफनती भाखड़ा नदी में दो लोग फंस गए। तेज बहाव के बीच स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू किया। हर साल पुल न होने से ऐसे हालात बनते हैं।

उफनती नदी में फंसी 2 ज़िंदगियां! हल्द्वानी में मौत से जंग का LIVE रेस्क्यू
JJN News Adverties

ये तस्वीरें आपको डरा सकती हैं... क्योंकि यहां सिर्फ तेज बहाव नहीं, बल्कि दो जिंदगियां मौत से जंग लड़ रही थीं। उफनती भाखड़ा नदी... बीच धारा में फंसे दो लोग... और किनारे खड़े लोगों की थमी हुई सांसें। कुछ मिनटों तक हल्द्वानी के फतेहपुर में ऐसा मंजर रहा, जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप उठी।

दरअसल, मामला हल्द्वानी के फतेहपुर क्षेत्र का है, जहां लगातार हो रही बारिश के चलते भाखड़ा नदी उफान पर है। इसी दौरान दो लोग नदी पार करने की कोशिश में तेज बहाव की चपेट में आ गए। देखते ही देखते दोनों बीच धारा में फंस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि, स्थानीय लोगों ने बिना देर किए अपनी जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस बार बड़ा हादसा टल गया, लेकिन ये घटना एक बार फिर कई सवाल छोड़ गई।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में हर साल यही हालात बनते हैं। पुल न होने के कारण लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। उनका कहना है कि अगर समय रहते स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो अगली बार शायद इतना सौभाग्य साथ न दे।

JJN News Adverties