वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 256 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की कुल कीमत 56 लाख 25 हजार रुपये से अधिक....
मोबाइल फोन आज सिर्फ एक संचार का साधन नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में जब किसी का मोबाइल खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो उसे आर्थिक और मानसिक दोनों तरह का नुकसान उठाना पड़ता है। लेकिन हल्द्वानी से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने 256 लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी है।
दरअसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की मोबाइल रिकवरी सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 256 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की कुल कीमत 56 लाख 25 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।
खास बात ये रही कि एसएसपी ने स्वयं कई मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे, जिसके बाद लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। वही पुलिस के अनुसार, मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए मोबाइल एक महत्वपूर्ण संपत्ति की तरह होता है और उसके खोने से बड़ा नुकसान होता है।
वहीं, मोबाइल रिकवरी सेल ने ये सफलता केवल उत्तराखंड तक सीमित नहीं रखी, बल्कि हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों से मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए। ये उपलब्धि पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक बेहतरीन उदाहरण मानी जा रही है।