हल्द्वानी, सपेरों का गैंग गिरफ्तार दिन में बजाते थे बीन रात में उड़ाते थे जेवर

हल्द्वानी में सपेरा बनकर घूमने वाले चोर गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, 25 लाख के सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान बरामद। CCTV और तकनीकी जांच से खुलासा।

 हल्द्वानी, सपेरों का गैंग गिरफ्तार दिन में बजाते थे बीन रात में उड़ाते थे जेवर
JJN News Adverties

हल्द्वानी में बंद घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी करने वाले सपेरों के गैंग का नैनीताल पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जी हां, खुद को सपेरा बताकर इलाके में घूमने वाले तीन शातिर चोरों को 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और कीमती बर्तन बरामद किया हैं।

दरअसल, हल्द्वानी के हरिपुर मोतिया और मुखानी क्षेत्र में हाल ही में चोरी की दो बड़ी घटनाओं से लोग दहशत में थे। वही पीड़ित परिवारों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जिसके बाद SSP मन्जूनाथ टीसी के निर्देश पर कोतवाली हल्द्वानी और थाना मुखानी की संयुक्त टीम बनाई गई।

बता दे, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध बाइक सवारों की तलाश शुरू की। तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बेल बाबा मंदिर के पास से तीन आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीपनाथ उर्फ मंदीप, गुरविंदर और रोहितास उर्फ पोपे के रूप में हुई है, जो हरिद्वार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सपेरा का काम करते हैं और रात होते ही बंद घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, मंगलसूत्र, अंगूठियां, पायल समेत कई कीमती सामान बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी जा रही है। वही इस करवाई के बाद SSP नैनीताल ने पूरी टीम को ढाई हजार रुपये के इनाम से सम्मानित किया है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं इनके तार किसी बड़े चोरी गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties