हल्द्वानी के मां गार्गी मंदिर में 5 जून को भव्य महाआरती का आयोजन होगा। कार्यक्रम में हनुमान चालीसा पाठ, भजन और विशाल भंडारा शामिल रहेगा। मेयर ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
हल्द्वानी में मां गार्गी मंदिर में होने वाली भव्य महाआरती को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी बीच नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने प्रेस वार्ता कर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
वही मेयर गजराज बिष्ट ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू हुई मां गार्गी की संध्या आरती को एक वर्ष पूरा होने पर 5 जून को भव्य महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।
बता दे, कार्यक्रम में शाम 6 बजे मां गर्गी की महाआरती, हनुमान चालीसा पाठ, भजन लोकार्पण और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में मेयर ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।