हल्द्वानी में डिजिटल हेल्थ की बड़ी शुरुआत, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज बनेगा मॉडल फैसिलिटी

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में ABDM के तहत डिजिटल हेल्थ कार्यशाला आयोजित हुई। उद्देश्य अस्पताल को मॉडल डिजिटल हेल्थ फैसिलिटी बनाकर मरीजों को तेज और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है।

हल्द्वानी में डिजिटल हेल्थ की बड़ी शुरुआत, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज बनेगा मॉडल फैसिलिटी
JJN News Adverties

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल और आधुनिक बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत विशेष कार्यशाला और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मेडिकल कॉलेज को भविष्य में “मॉडल डिजिटल हेल्थ फैसिलिटी” के रूप में विकसित करना है। कार्यशाला के दौरान राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की टीम ने डॉक्टरों, चिकित्सा अधिकारियों और अस्पताल स्टाफ को डिजिटल हेल्थ सिस्टम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

प्रशिक्षण में हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री, हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री, स्कैन एंड शेयर सुविधा और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड सिस्टम के संचालन पर विशेष फोकस किया गया। अधिकारियों को बताया गया कि ABDM फ्रेंडली HMIS सिस्टम के जरिए मरीजों को तेज, पारदर्शी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज प्रशासन, एनआईसी, सरकारी और निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज को पूरी तरह डिजिटल मॉडल हेल्थ फैसिलिटी के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे मरीजों को आधुनिक और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

JJN News Adverties
JJN News Adverties