जिलाधिकारी कैंप कार्यालय हल्द्वानी में DM ललित मोहन रयाल ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और स्मार्ट मीटर की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कई अहम निर्देश जारी किए.....
हल्द्वानी समेत नैनीताल जिले में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। शनिवार को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय हल्द्वानी में DM ललित मोहन रयाल ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और स्मार्ट मीटर की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कई अहम निर्देश जारी किए।
वही बैठक के दौरान कुछ क्षेत्रों में कार्य की धीमी रफ्तार पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बता दे, बिजली विभाग के अनुसार हल्द्वानी नगर में करीब 49.5 प्रतिशत, हल्द्वानी ग्रामीण में 35.8 प्रतिशत, रामनगर में 55.67 प्रतिशत और नैनीताल क्षेत्र में 38.4 प्रतिशत स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।
बैठक में जिलाधिकारी ने साफ निर्देश दिए कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता का पुराना मीटर चेक मीटर के रूप में चलता रहेगा। जब तक उपभोक्ता पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो जाता, तब तक पुराने मीटर को नहीं हटाया जाएगा।
इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन पर 30 दिन से लंबित शिकायतों का जल्द निस्तारण करने और बिजली चोरी वाले क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नियमित स्थलीय निरीक्षण करने को कहा गया है।