हल्द्वानी के AMAZON स्टोर में लगी भीषण आग, 2 कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत !

हल्द्वानी: शहर में देर रात amazon के एक गोदाम में लगी भीषण आग ने दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गयी...

हल्द्वानी के AMAZON स्टोर में लगी भीषण आग, 2 कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत !
JJN News Adverties

हल्द्वानी से इस वक्त की सबसे बड़ी सामने आ रही है जहां शहर में देर रात amazon के एक गोदाम में लगी भीषण आग ने दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त दोनों कर्मचारी स्टोर के अंदर सो रहे थे और बाहर से शटर बंद था। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। जब तक दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब तक अंदर मौजूद दोनों कर्मचारियों की जिंदगी खत्म हो चुकी थी और पूरा स्टोर जलकर राख हो गया था।

दरअसल, जीतपुर नेगी क्षेत्र में स्थित अमेजन डिलीवरी स्टोर में शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे आसपास के लोगों ने स्टोर से धुएं और आग की लपटें उठती देख हड़कंप मच गया। पास में मौजूद ब्लिंकिट स्टोर के कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, और शटर को काटकर अंदर प्रवेश किया। जहां घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन अंदर का मंजर बेहद दर्दनाक था।

बता दे, स्टोर के भीतर मौजूद दो कर्मचारी आग और धुएं के बीच फंस गए थे। धुएं से दम घुटने और गंभीर रूप से झुलसने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वही मृतकों की पहचान गौलापार निवासी नरेंद्र और पंचायतघर क्षेत्र निवासी अमित के रूप में हुई है।  दूसरी ओर हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया है।

घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए और पूरे इलाके में शोक का माहौल छा गया। इस भीषण अग्निकांड में केवल दो जिंदगियां ही नहीं गईं, बल्कि स्टोर के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान, डिलीवरी के पार्सल, एक चार्जिंग पर लगी स्कूटी और मालवाहक टेम्पो भी पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग चार्जिंग पर लगी स्कूटी में शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की हो सकती है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties