203 पाउच कच्ची शराब और बाइक के साथ आरोपी दबोचा

लालकुआं में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 203 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है...

203 पाउच कच्ची शराब और बाइक के साथ आरोपी दबोचा
JJN News Adverties

लालकुआं में पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 203 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। इसके अलावा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लालकुआं क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान बिंदुखत्ता चौकी पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। तभी गोला गेट मैदान के पास पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो प्लास्टिक के कट्टों में 203 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। साथ ही शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ले ली। तो वही गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदन टाकुली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध शराब का कारोबार करता था। कार्रवाई के दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

JJN News Adverties
JJN News Adverties