हल्द्वानी काठगोदाम और जिला प्रशासन की टीम की प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ कार्यवाई संयुक्त रूप से लगातार जारी है
Latest Haldwani News : हल्द्वानी में प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन और नगर निगम ने छेड़ी जंग :
हल्द्वानी काठगोदाम और जिला प्रशासन की टीम की प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ कार्यवाई संयुक्त रूप से लगातार जारी है। गुरुवार को मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ऋचा सिंह के नेतृत्व में टीम ने मीरा मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान से कई कुंटल प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद किया।
वर्तमान में अभियान जारी है मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान जारी है, जिस के क्रम में आज बाजार क्षेत्र में कार्यवाही कर प्लास्टिक बरामद किया गया है। साथ ही उन्होंने जनता से अपील कि है की प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करें।