आचार संहिता लगते ही हल्द्वानी में प्रशासन एक्टिव हो गया है। जिला निर्वाचन विभाग के निर्देश पर सरकारी संपत्तियों और निजी संपत्तियों से राजनीतिक प्रचार प्रसार की सामग्री तत्काल हटाई जा रही है |
HLDWANI NEWS; आचार संहिता(Code of conduct) लगते ही हल्द्वानी में प्रशासन एक्टिव हो गया है। जिला निर्वाचन विभाग(District Election Department) के निर्देश पर सरकारी संपत्तियों और निजी संपत्तियों से राजनीतिक प्रचार प्रसार की सामग्री तत्काल हटाई जा रही है |
इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई(City Magistrate AP Bajpai) ने बताया कि तीन चरणों में प्रचार सामग्री हटाने की कार्रवाई हो रही है | पहले 24 घंटे में सरकारी कार्यायलयों से प्रचार सामग्री हटाई जाएगी | 48 घंटे में सरकारी दफ्तरों और शहरी क्षेत्र में होर्डिंग बोर्ड और प्रचार सामग्री हटाई जाएंगे |वहीं 72 घंटे तक ग्रामीण शहरी सभी इलाकों से राजनीतिक प्रचार प्रसार के होल्डिंग बोर्ड ,पोस्टर ,बैनर सभी हटा दिए जाएंगे। इसके लिए जिला निर्वाचन विभाग की टीम लगातार काम कर रही है।