प्रशासन एक्शन मोड में, कलसिया पुल के आसपास अतिक्रमण ध्वस्त

हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में सोमवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कलसिया पुल के आसपास अतिक्रमण हटाने के लिए बड़ा अभियान चलाया...

प्रशासन एक्शन मोड में, कलसिया पुल के आसपास अतिक्रमण ध्वस्त
JJN News Adverties

हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में सोमवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कलसिया पुल के आसपास अतिक्रमण हटाने के लिए बड़ा अभियान चलाया।आपको बतादे की  सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। दरअसल, लगातार बारिश और बरसात के चलते कलसिया पुल काफी समय से क्षतिग्रस्त है, जिसके कारण वर्तमान में यातायात वैकल्पिक बेली ब्रिज के जरिए संचालित किया जा रहा है। वही ये पुल कुमाऊं मंडल के छह जिलों को जोड़ने वाला बेहद महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, इसलिए इसके स्थायी निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। वही प्रशासन के अनुसार पुल निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को हटाने के लिए पहले ही नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाए गए। इसके बाद कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया गया। ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि मानसून से पहले पुल निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

JJN News Adverties
JJN News Adverties