हल्द्वानी में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने तीनपानी से गोरापड़ाव तक हाईवे का निरीक्षण किया। रॉन्ग साइड वाहनों की समस्या दूर करने के लिए अंडरपास निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
हल्द्वानी में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल तीनपानी से गोरापड़ाव तक हाईवे का संयुक्त निरीक्षण कर दुर्घटना संभावित स्थानों का जायजा लिया गया।
आपको बता दे जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, आरटीओ (प्रवर्तन), एनएचएआई, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा हुई।
साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि इस हाईवे पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इतना ही नहीं पहले भी कई कट खोले और बंद किए गए, लेकिन अब स्थायी समाधान की दिशा में काम किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हल्द्वानी की ओर से रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों की समस्या को देखते हुए अंडरपास निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और इसके लिए NHAI की तकनीकी टीम जल्द सर्वे करेगी।
फ़िलहाल प्रशासन का उद्देश्य हाईवे पर सड़क हादसों में कमी लाना और लोगों के लिए सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुनिश्चित करना है।