हल्द्वानी : ठंडी सड़क पर दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद घायल युवकों को इलाज के लिए बेस अस्पताल लाया गया था, जहां दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए.....
हल्द्वानी के बेस अस्पताल में हुई मारपीट के मामले में अब पुलिस और प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ठंडी सड़क पर दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद घायल युवकों को इलाज के लिए बेस अस्पताल लाया गया था, जहां दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए।
बता दे, अस्पताल की इमरजेंसी के भीतर और बाहर हुई मारपीट से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। वही पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में शामिल अधिकांश युवक नाबालिग हैं। सभी की पहचान की जा रही है , साथ ही cctv फुटेज और तहरीर के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अभिभावकों की जिम्मेदारी और नाबालिगों की गतिविधियों को लेकर भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों और अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।