हल्द्वानी में अजय भट्ट का विपक्ष पर हमला, बोले- सिर्फ आलोचना करती है विपक्ष

गोरखपुर में 33 वर्षीय इंजीनियर की संदिग्ध मौत से सनसनी। शव मंदिर के पास मिला, मौत से पहले का वीडियो सामने आया। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

हल्द्वानी में अजय भट्ट का विपक्ष पर हमला, बोले- सिर्फ आलोचना करती है विपक्ष
JJN News Adverties

देश में ईंधन संरक्षण को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। हल्द्वानी पहुंचे सांसद अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की तारीफ करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। आपको बतादे की  सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भविष्य की चुनौतियों को पहले से भांपकर फैसले लेते हैं और आज दुनिया जिस ईंधन संकट से जूझ रही है, उससे निपटने के लिए भारत को भी सतर्क रहने की जरूरत है। वही अजय भट्ट ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अगर विपक्ष को लगता है कि ईंधन संकट कोई बड़ी बात नहीं है, तो वे पेट्रोल के कुएं बनवाकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ने सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल में कटौती की है और खुद उदाहरण पेश किए हैं। वही सांसद ने दावा किया कि अब वह दिल्ली अपने निजी वाहन से नहीं बल्कि रोडवेज बस से जाएंगे, ताकि ईंधन की बचत हो सके। साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को भी सलाह दी कि वे बड़े काफिलों से बचें और स्कूटी से चलना शुरू करें। सांसद ने विपक्ष पर केवल आलोचना करने का आरोप भी लगाया।

JJN News Adverties
JJN News Adverties