हल्द्वानी के गौला पुल पर फिर घटना, समय रहते लोगों ने युवती को नदी से निकाला

हल्द्वानी। गौला पुल से एक युवती के नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया...

हल्द्वानी के गौला पुल पर फिर घटना, समय रहते लोगों ने युवती को नदी से निकाला
JJN News Adverties

हल्द्वानी। गौला पुल से एक युवती के नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से युवती को समय रहते नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 20 वर्षीय युवती गौला पुल पहुंची और नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल नदी में उतरकर युवती को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के साथ अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवती का घर में अपने भाई के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गई और गौला पुल पहुंची। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गौला पुल पर पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में उन्होंने पुल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, निगरानी बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

JJN News Adverties