हल्द्वानी में बजरंग दल का प्रदर्शन, असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर लव जिहाद, अवैध कब्जों और कानून-व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई की मांग।
हल्द्वानी से एक खबर सामने आ रही है, जहां शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कथित असामाजिक और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। वही ज्ञापन में देश की आंतरिक सुरक्षा, सामाजिक सद्भाव और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई गई। आपको बतादे की संगठन ने आरोप लगाया कि कुछ गतिविधियां सुनियोजित तरीके से समाज के ताने-बाने को प्रभावित कर रही हैं।
वही प्रदर्शन के दौरान “लव जिहाद”, अवैध कब्जे और जबरन धर्मांतरण जैसे मुद्दों को उठाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही महिलाओं से जुड़े अपराधों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी बात कही गई। वहीं, प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे उच्च स्तर पर भेजने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।