बनभूलपुरा..गोदाम में भीषण आग्निकांड, दमकल की मुस्तैदी से बची लोगों की जान !

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लाइन नंबर-1 में स्थित मस्जिद अबु हनीफा के नजदीक रजाई गद्दे बनाने के एक गोदाम में अचानक आग लग गई।

बनभूलपुरा..गोदाम में भीषण आग्निकांड, दमकल की मुस्तैदी से बची लोगों की जान !
JJN News Adverties

हल्द्वानी के बनभूलपुरा (Banbhulpura) क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लाइन नंबर-1 में स्थित मस्जिद अबु हनीफा के नजदीक रजाई गद्दे बनाने के एक गोदाम में अचानक आग लग गई। गुरुवार रात करीब 8:45 बजे अज्ञात कारणों से ये आग लगी..जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि दमकल विभाग (Fire Department) की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया |

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोदाम से उठती तेज लपटों और धुएं को देखकर लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई | मौके पर पहुंची फायर टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि ये गोदाम नई बस्ती के रहने वाले निज़ाम का है, जहां रजाई गद्दे का निर्माण किया जाता था। वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार (CFO Gaurav Kirar) ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल टीम को तत्काल रवाना किया गया और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, साथ ही आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है |

JJN News Adverties
JJN News Adverties