हल्द्वानी में बैटरी चोरी गैंग का भंडाफोड़, 4 शातिर चोर गिरफ्तार..6 बैटरियां बरामद !

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में लगातार हो रही ट्रक बैटरी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

हल्द्वानी में बैटरी चोरी गैंग का भंडाफोड़, 4 शातिर चोर गिरफ्तार..6 बैटरियां बरामद !
JJN News Adverties

हल्द्वानी के बनभूलपुरा (Banbhulpura) क्षेत्र में लगातार हो रही ट्रक बैटरी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस (Police) ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 6 ट्रक बैटरियां और वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है।

12 फरवरी 2026 को आजाद नगर निवासी जुहैब आलम ने थाना बनभूलपुरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि इन्द्रानगर (Indranagar) गेट के पास खड़े उनके डम्पर से अज्ञात चोर बैटरी चोरी कर ले गए। आसपास खड़े अन्य वाहनों से भी बैटरियां चोरी होने की जानकारी मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और 14 फरवरी को गौला बाईपास रोड से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में विनोद कुमार, रंजीत सिंह, कबाड़ी जलील अहमद और रंजीत सिंह शामिल हैं। वही पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गौला नदी (Gaula River) क्षेत्र में खड़े ट्रकों को निशाना बनाते थे और चोरी की बैटरियां कबाड़ी को बेच देते थे जबकि कुछ बैटरियां आसपास छिपाकर रखते थे। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपियों पर पहले से ही बरेली के बहेड़ी थाने में चोरी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय (Court) में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties