हल्द्वानी में भगत दा का सम्मान समारोह, समर्थकों में दिखा उत्साह

Bhagat Singh Koshyari के हल्द्वानी पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। पद्मभूषण सम्मान मिलने के बाद पहली बार पहुंचे कोश्यारी ने इसे पूरे उत्तराखंड का सम्मान बताया और पीएम Narendra Modi का आभार जताया।

हल्द्वानी में भगत दा का सम्मान समारोह,  समर्थकों में दिखा उत्साह
JJN News Adverties

Bhagat Singh Koshyari के Haldwani पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर में जगह-जगह फूल-मालाओं और नारों के साथ ‘भगत दा’ का अभिनंदन किया गया।

पद्मभूषण सम्मान मिलने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे कोश्यारी ने इस सम्मान के लिए Narendra Modi का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की जनता का सम्मान है।

कोश्यारी ने कहा कि उनका पूरा जीवन देश और समाज की सेवा को समर्पित रहा है और आगे भी वह जनता के बीच रहकर काम करते रहेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम चाहते हैं कि उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बने और इसके लिए सभी लोगों को मिलकर कार्य करना होगा।

वहीं भाजपा नेताओं और समर्थकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने पद्मभूषण सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण बताया।

JJN News Adverties
JJN News Adverties