भीमताल के परिताल नदी में बीते दिनों एक किशोर के डूबने की खबर सामने आई थी। उसमें अभी तक पुलिस और SDRF की टीम किशोर के शव को नहीं ढूंढ पाए है।
Bhimtal News: भीमताल(bhimtal) के परिताल नदी(parital) में बीते दिनों जो डूबने की खबर सामने आई थी। उसमे अभी तक पुलिस और SDRF की टीमें किशोर के शव को नहीं ढूंढ पाई है। आपको बता दें कि 19 अगस्त को हल्द्वानी निवासी चिन्मय जीना(chinmay jeena of haldwani) की भीमताल के परिताल नदी में डूबने से मौत हो गयी थी। बताया जा रहा है की वो अपने पांच दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने परिताल आया हुआ था। लेकिन एक दर्दनाक हादसे ने चिन्मय की जान ले ली और वही अभी तक उसके शव का कुछ अता पता नहीं चल सका है।
साथ ही बता दे कि गोताखोरों के असफल प्रयास का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में गोताखोरों के हाथ निराशा लगते देखा जा सकता है। वही पहले दिन भी पुलिस और SDRF की टीमें शाम होने के कारण किशोर को नहीं ढूंढ पाई थी। ऐसा होता देखा परिजनों के मन में दुःख और आक्रोश की भावना उमड़ रह है। पुलिस ने जाँच पड़ताल में दिनरात एक कर दिया है लेकिन फिर भी अभी तक शव नहीं मिल सका है। ग्रामीणों का कहना है कि इस ताल में परियां नहाने आती हैं इसलिए वे इस ताल से दूरी बनाए रहते हैं। लेकिन इन दिनों बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने पहुंच रहे हैं और एक तरह से देखा जाए तो इसे पिकनिक स्पॉट बना दिया गया है। जहां आकर लोग खाना पकाने के अलावा शराब जैसी चीज़ो का सेवन करते हैं। जिसके चलते यहां हादसे होते रहते है।