हल्द्वानी : सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने ऊधम सिंह नगर के सितारगंज तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.....
हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहा सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने ऊधम सिंह नगर के सितारगंज तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक, सतर्कता अधिष्ठान को शिकायत मिली थी कि संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा और वरिष्ठ सहायक भूपेन्द्र सिंह राणा एक व्यक्ति से जमीन पर लगे कुर्की आदेश को समाप्त कराने, जमीन को बंधनमुक्त कराने और उसकी पत्नी के केसीसी लोन से जुड़ी आरसी की कार्रवाई खत्म करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे।
तो वही शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने ट्रैप टीम का गठन किया। इसके बाद टीम ने तहसील सितारगंज कार्यालय में छापा मारकर संग्रह अमीन को ₹8,000 और वरिष्ठ सहायक को ₹6,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।वहीं, सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने आम जनता से भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आने की अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर की जा सकती है।