उत्तराखंड के लोगों को मिली बड़ी राहत, कॉजवे निर्माण का रास्ता हुआ साफ

विजयपुर के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है जहाँ विभागीय समिति द्वारा 3.87 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है...

उत्तराखंड के लोगों को मिली बड़ी राहत, कॉजवे निर्माण का रास्ता हुआ साफ
JJN News Adverties

विजयपुर के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है जहाँ विभागीय समिति द्वारा 3.87 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। गोलापार स्थित सूखी नदी पर विजय पहाड़पानी मार्ग पर काजवे और 1.30 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, सांसद अजय भट्ट ने बताया कि जल्द ही सरकारी आदेश जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि लंबे समय से विजयपुर के लोग बेहतर सड़क और यातायात सुविधाओं की माँग कर रहे थे। उनकी कोशिशों से वन विभाग की ज़रूरी मंज़ूरियाँ मिल गई हैं और लोक निर्माण विभाग की वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रक्रियाएँ भी पूरी हो गई हैं।


इसी के साथ ग्रामीणों की पुल बनाने की माँग को भी महत्त्व दिया गया है और लोक निर्माण विभाग को प्रारंभिक कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए गए हैं वही भविष्य में विजयपुर में पुल निर्माण की दिशा में भी कार्य करने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही सांसद भट्ट ने कहा कि जैसे शेरनाला और सूर्यानाला में पुराने पुल की जगह नए पुल बनाने का काम आगे बढ़ रहा है, वैसे ही विजयपुर क्षेत्र में भी बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। वही सड़क और पुल का काम पूरा होने के बाद विजयपुर और आसपास के गाँवों के लोगों को आने-जाने में बहुत आसानी होगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties