हल्द्वानी जनसुनवाई में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने लंबित मामलों पर सख्त कार्रवाई की। एक महिला को 9.5 लाख रुपये वापस दिलाए गए, बाकी राशि लौटाने के आदेश भी दिए गए।
हल्द्वानी से एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है, जहां जनसुनवाई के दौरान सालों से लंबित मामलों पर कुमाऊं आयुक्त ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए लोगों को न्याय दिलाया।
दरअसल, कुमाऊं आयुक्त और मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में साफ संदेश दिया—लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी! चाहे भूमि विवाद हो, बकाया धनराशि या वेतन भुगतान… हर शिकायत पर सख्ती दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सबसे बड़ी राहत काठगोदाम की रहने वाली एक महिला को मिली, जिन्हें लंबे समय से अटकी हुई 9.5 लाख रुपये की रकम वापस दिलाई गई। वही महिला ने बताया था कि जमीन खरीदने के नाम पर उन्होंने 11 लाख रुपये दिए थे, लेकिन ना जमीन मिली और ना ही पैसे वापस मिले।
बता दे, पिछली सुनवाई में महिला को 7 लाख रुपये वापस दिलाए जा चुके थे, और अब 2.5 लाख रुपये और दिलाए गए हैं। साथ ही बाकी 1.5 लाख रुपये सितंबर 2026 तक लौटाने के सख्त आदेश दिए गए हैं।
ऐसे में धनराशि वापस मिलने के बाद पीड़िता ने आयुक्त का आभार जताया और धन्यवाद व्यक्त किया है।