हल्द्वानी पुलिस की बड़ी सफलता: दो चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार!!

हल्द्वानी पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है....

हल्द्वानी पुलिस की बड़ी सफलता: दो चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार!!
JJN News Adverties

हल्द्वानी पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बता दे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है।तो वही पहली घटना में 8 जुलाई 2026 को बेड़ापोखरा, देवलचौड़ निवासी हेमंत सिंह के मकान का ताला तोड़कर लैपटॉप, एलईडी टीवी, मोबाइल फोन, सीलिंग फैन, मंदिर की पीली धातु की मूर्तियां और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। 

दूसरी घटना में सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय परिसर से स्प्लिट एसी के आउटडोर कॉपर पाइप चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।वही पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर दोनों मामलों का खुलासा करते हुए रितिक बिष्ट उर्फ गोलू और ऋषभ अग्रवाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी गया अधिकांश सामान, जिसमें एलईडी टीवी, डेल लैपटॉप, सोनी एंड्रॉयड मोबाइल, मंदिर की मूर्तियां, सीलिंग फैन और एसी के कॉपर पाइप शामिल हैं, बरामद कर लिया है।पुलिस के अनुसार रितिक बिष्ट का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। ओर  गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

JJN News Adverties