हल्द्वानी में भाजपा ने किया गजब का कारनामा, 19 साल का उम्मीदवार मैदान में उतारा..नामांकन हुआ रद्द !!

निकाय चुनाव में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। बता दे यहां एक वार्ड में भाजपा ने एक ऐसा उम्मीदवार मैदान में उतार दिया जिसकी उम्र ही चुनाव लड़ने की नहीं थी।

हल्द्वानी में भाजपा ने किया गजब का कारनामा, 19 साल का उम्मीदवार मैदान में उतारा..नामांकन हुआ रद्द !!
JJN News Adverties

HALDWANI NEWS; निकाय चुनाव(civic elections) में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। बता दे यहां एक वार्ड में भाजपा(BJP) ने एक ऐसा उम्मीदवार मैदान में उतार दिया जिसकी उम्र ही चुनाव लड़ने की नहीं थी। मामला सुर्खियों में है और भाजपा हंसी का पात्र बनी हुई है।दरअसल, भाजपा ने एक ऐसे उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा था, जिसकी उम्र 21 साल से कम थी, जो कि चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु मापदंड है।
मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 15, किदवई नगर की ओबीसी सीट(OBC seat) से भाजपा ने फैजान अली(Faizan Ali) नाम के प्रत्याशी को मैदान में उतारा था। लेकिन जब फैजान नामांकन कराने के लिए पहुंचे, तो उनकी आयु का हिसाब देखकर अधिकारियों ने ये  स्पष्ट किया कि वो चुनाव लड़ने योग्य नहीं हैं। क्युकी फैजान की उम्र 19 साल से थोड़ी अधिक थी, और 21 साल की न्यूनतम आयु के बिना वो  चुनाव नहीं लड़ सकते थे।
तो वही फैजान के पिता असगर अली ने बताया कि उनके बेटे ने भाजपा से टिकट के लिए आवेदन किया था और उन्हें टिकट मिल भी गया था। वे रविवार को नामांकन कराने पहुंचे थे, लेकिन जब उनकी उम्र पूछी गई, तब पता चला कि वो चुनाव लड़ने के योग्य नहीं हैं। इस कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया गया।
बहरहाल भाजपा के इस कृत्य ने पार्टी के पर्यवेक्षकों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। तो वही  तहसीलदार सचिन कुमार ने पुष्टि की कि चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 साल होनी अनिवार्य है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties