भाजपा के गजराज़ बिष्ट ने अपने प्रतिद्वन्दी ललित जोशी को 3894 मतों से पराजित किया
HALDWANI NEWS; उत्तराखंड के तमाम जिलों में बीते दिन निकाय चुनाव(civic elections) के नतीजे सामने आए | आपको बता दें सुबह आठ बजे से ही सभी आम और खास लोगों की नजरें चुनाव की नतीजों पर थी | बात नैनीताल जिले की करें तो यहाँ हल्द्वानी की मेयर सीट पूरे राज्य में चर्चा का विषय बनी हुई थी | यहाँ भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट और कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली | जैसे -जैसे काउंटिंग आगे बढ़ती गयी वैसे- वैसे नजीता साफ़ होते रहा और देर रात आये नतीजों में भाजपा ने यहाँ जीत दर कर ली |
बता दें इस जीत के साथ हल्द्वानी में भाजपा ने नगर निगम में हैट्रिक लगायी है | भाजपा के गजराज़ बिष्ट(Gajraj Bisht) ने अपने प्रतिद्वन्दी ललित जोशी(Lalit Joshi) को 3894 मतों से पराजित किया, भाजपा के गजराज़ बिष्ट को 71962 वोट मिले जबकि कांग्रेस के ललित जोशी को 68068 वोट मिले | वहीं जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए गजराज बिष्ट ने कहा की ये सत्य की जीत है, हिन्दूत्व और श्री राम की जीत है | साथ ही उन्होंने अपनी जीत को आम जनता की जीत बताते हुए कहा की वो अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाहन करेंगे |