भाजपा महिला मोर्चा ने नैनीताल जिला अध्यक्ष बनाई गई अलका जीना का कार्यालय में स्वागत किया
Latest Uttarakhand News : भाजपा महिला मोर्चा ने नैनीताल जिला अध्यक्ष अलका जीना का किया स्वागत : भाजपा महिला मोर्चा ने नैनीताल जिला अध्यक्ष बनाई गई अलका जीना का कार्यालय में स्वागत किया वही महिला मोर्चा ने अमृत काल के पहले बजट की समीक्षा भी की। महिला मोर्चा ने बजट का स्वागत किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में सभी वर्गों के लोगों का ध्यान रखा गया है। केंद्र सरकार ने अपने बजट से बता दिया कि क्यों उन्हें पूरे देश से जनता का समर्थन मिलता है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने हमेशा ही महिलाओं को हर क्षेत्र में स्थान दिया है। केंद्र और राज्य सरकार लगातार महिलाओं के हक के लिए योजनाओं को फ्लोर पर उतार रही हैं जिलाध्यक्ष अलका जीना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा ही महिलाओं को सम्मान दिया है इसलिए भाजपा की जीत में महिलाएं हमेशा अपना योगदान देती रही है उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में भी महिला मोर्चा पार्टी को जीत दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।