विधानसभा चुनाव 2027 में हैट्रिक बनाने की जिम्मेदारी संगठन ने युवा चेहरों को सौंपी है। लंबे मंथन के बाद संतुलन के साथ भाजपा की नई टीम घोषित की गई।
विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) 2027 में हैट्रिक बनाने की जिम्मेदारी संगठन ने युवा चेहरों को सौंपी है। लंबे मंथन के बाद संतुलन के साथ भाजपा की नई टीम घोषित की गई। इसमें पहाड़-मैदान के संतुलन के साथ ही सांसदों की हिस्सेदारी भी नजर आई है।
लगातार दो बार सत्ता पर काबिज रहने वाली भाजपा (BJP) के लिए अब तीसरे विधानसभा चुनाव की चुनौती सामने खड़ी है। कई पुराने चेहरों पर संगठन ने लगातार भरोसा बनाकर रखा तो कई ऐसे चेहरे भी लाए गए जो कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन से जुड़े हुए थे। सांसदाें के करीबियों के नाम इस सूची में शामिल होने से ये भी तय हो गया है कि उनकी भागीदारी भी इस सूची में शामिल है। उनके करीबियों को अहम पदों पर मौका दिया गया है। वहीं संगठन में पहली बार महिला महामंत्री (Women General Secretary) के पद पर दीप्ति रावत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही दो मंत्री और दो उपाध्यक्ष पद पर महिला नेताओं को मौका दिया गया है। हरिद्वार जिले से 4 नेताओं को टीम में जगह मिली है। पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद को बतौर उपाध्यक्ष शामिल किया गया है। संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर सेवा दे रही दीप्ति रावत, डॉ. स्वराज विद्वान के साथ नेहा जोशी को राज्य में जिम्मेदारी दी गई |