हल्द्वानी में खूनी संघर्ष..स्कूल के बाहर छात्र ने दूसरे के सिर में घोंपा चाकू और फिर

हल्द्वानी बनभूलपुरा इंटर कॉलेज के बाहर सोमवार को छात्रों के दो गुटों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। 

हल्द्वानी में खूनी संघर्ष..स्कूल के बाहर छात्र ने दूसरे के सिर में घोंपा चाकू और फिर
JJN News Adverties

हल्द्वानी बनभूलपुरा इंटर कॉलेज (Banbhulpura Inter College) के बाहर सोमवार को छात्रों के दो गुटों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। छुट्टी के बाद स्कूल गेट के ठीक बाहर हुई इस झड़प में एक छठी कक्षा के छात्र ने आठवीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने घायल छात्र को तुरंत बेस अस्पताल (Base Hospital) पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार घायल छात्र की स्थिति गंभीर थी और उसके सिर पर 12 टांके और हाथ में 4 टांके लगाने पड़े हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि हमला करने वाले छात्र को भी इस छीना-झपटी में चोट आई है। पुलिस के मुताबिक गौलापार (Goulapar) निवासी छात्र का पिछले कुछ दिनों से अन्य छात्रों के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बनभूलपुरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वही इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एसएचओ डीएस फत्र्याल (SHO DS Fatryal) ने बताया कि दोनों छात्रों और उनके परिजनों से विवाद के कारणों की जानकारी ली जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विवाद सुलझाने के चक्कर में बीच-बचाव करने आए छात्र पर धारदार हथियार से हमला किया गया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि एक स्कूली छात्र के पास चाकू जैसा खतरनाक हथियार कहां से आया।

JJN News Adverties
JJN News Adverties