Latest Haldwani News: हल्द्वानी पंचक्की चौराहे पर गोली कांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी पंचक्की चौराहे पर गोली कांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार

Latest Haldwani News:  हल्द्वानी पंचक्की चौराहे पर गोली कांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार
JJN News Adverties

Latest Haldwani News:  हल्द्वानी पंचक्की चौराहे पर गोली कांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार : हल्द्वानी पुलिस ने देर रात पंचक्की चौराहे पर हुए गोलीकांड का खुलासा करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुई है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि देर रात पंचक्की चौराहे के एक कैफे में चंपावत के रहने वाले विशन सिंह को कैफे स्वामी द्वारा उसके दोस्त की अवैध पिस्टल से गोली मार दी गयी थी जिसमें बिशन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सुशीला तिवारी और फिर उसके बाद बरेली अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले में गहनता से छानबीन शुरू की और सीसीटीवी कैमरे की मदद से बिशन सिंह को गोली मारने वाले कैफे के स्वामी संजय बिष्ट और दीपक बिष्ट को अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है दोनों आरोपी चंपावत के रहने वाले हैं और कैफे में किसी बात पर विवाद होने के बाद युवकों द्वारा बिशन सिंह पर फायर कर दिया गया। एसएसपी ने बताया कि दोनों को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties