Breaking News: हल्द्वानी के चिन्मय जीना का परिताल से शव हुआ बरामद !

बड़ी खबर उत्तराखण्ड के भीमताल क्षेत्र से सामने आ रही है। जहाँ परिताल नदी में डूबे हल्द्वानी निवासी चिन्मय जीना का शव एस.डी.आर.एफ.की टीम ने बड़ी मुश्किल से रैस्क्यू के बाद बरामद कर लिया है।

Breaking News: हल्द्वानी के चिन्मय जीना का परिताल से शव हुआ बरामद !
JJN News Adverties

Bhimtal News: बड़ी खबर उत्तराखण्ड(uttarakhand) के भीमताल(bhimtal) क्षेत्र से सामने आ रही है।  जहाँ परिताल नदी(parital) में डूबे हल्द्वानी(haldwani) निवासी चिन्मय जीना(chinmay jeena) का शव एस.डी.आर.एफ.की टीम ने बड़ी मुश्किल से रैस्क्यू के बाद बरामद कर लिया है। बता दे की शनविवर को अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने गया चिन्मय, नदी में नहाते वक्त डूब गया था। जिसके बाद से जिला प्रशासन, एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ.और नैनीताल पुलिस टीम चिन्मय की तलाश में जुटी थी।

 

 
लेकिन शनिवार शाम के बाद रविवार को भी एस.डी.आर.एफ., एन.डी.आर.एफ.और पुलिस के गोताखोरों ने देर शाम तक लगातार खोजबीन की। लेकिन शाम होने तक भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी।  जिसके बाद सर्च ऑपरेशन(search operation) आज फिर जारी किया था। 

जानकारी के अनुसार शनिवार को चिन्मय जीना अपने पांच दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आया हुआ था। जहाँ अचानक नदी में नहाते समय चिन्मय का पैर फिसला और वो डूब गया। जिसके बाद एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ.की टीम के अलावा स्थानीय लोगों के साथ रैस्क्यू अभियान चलाया गया था।वहीँ  आज एस.डी.आर.एफ.के गोताखोरों को सफलता मिली और चिन्मय के शव को कांटों की मदद से रैस्क्यू कर बहार निकाला गया। वहीँ चिन्मय की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है ,वहीं शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties