छुट्टी पर घर लौट रहा BSF जवान नहीं पहुंच पाया घर..मौत से मचा हड़कंप

हल्द्वानी के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रानीखेत एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक यात्री बेहोशी की हालत में मिला ....

छुट्टी पर घर लौट रहा BSF जवान नहीं पहुंच पाया घर..मौत से मचा हड़कंप
JJN News Adverties

छुट्टी पर घर लौट रहे BSF के एक जवान की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, हल्द्वानी के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रानीखेत एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक यात्री बेहोशी की हालत में मिला। वही सूचना मिलते ही GRP मौके पर पहुंची और उसे तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

वही मृतक की पहचान उसके बैग में मिले आधार कार्ड से हरिद्वार जिले के रुड़की निवासी सत्यपाल सिंह के रूप में हुई, जो सीमा सुरक्षा बल BSF में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा की वो राजस्थान के जैसलमेर से छुट्टी लेकर अपने घर लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक सत्यपाल सिंह 27 जून को जैसलमेर से रानीखेत एक्सप्रेस में सवार हुए थे। उन्हें दिल्ली उतरकर हरिद्वार-रुड़की के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन किसी वजह से वे ट्रेन में ही रह गए और 29 जून की सुबह काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचने पर बेहोश अवस्था में मिले।

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि सफर के दौरान वो जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो सकते हैं। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन GRP और स्थानीय पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

JJN News Adverties