हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में बवाल! जीजा पर हमले का आरोप, CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी घटना

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे एक व्यक्ति पर उसके ही साले द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई.....

 हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में बवाल! जीजा पर हमले का आरोप, CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी घटना
JJN News Adverties

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे एक व्यक्ति पर उसके ही साले द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, नाजिम अहमद ने कुछ समय पहले अपने साले फैजान मिकरानी के खिलाफ कुमाऊं कमिश्नर के समक्ष शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि फैजान कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में शामिल है। शिकायत के बाद हुई जांच के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फैजान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, वर्तमान में वह जमानत पर बाहर है।

बताया जा रहा है कि इसी शिकायत को लेकर फैजान अपने जीजा नाजिम अहमद से नाराज था। मंगलवार को नाजिम अपनी बहन के उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान फैजान और उसके मामा साजिद ने नाजिम के साथ मारपीट की।

पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की वास्तविक स्थिति का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

JJN News Adverties