हल्द्वानी तहसील दिवस में बवाल अफसर गायब, जनता का फूटा गुस्सा !!

हल्द्वानी तहसील दिवस में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर हंगामा, जनप्रतिनिधियों और फरियादियों का धरना, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और तीखी बहस से माहौल गरमाया।

हल्द्वानी तहसील दिवस में बवाल  अफसर गायब, जनता का फूटा गुस्सा !!
JJN News Adverties

हल्द्वानी तहसील में जहाँ मंगलवार को तहसील दिवस के मौके पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब जिम्मेदार अधिकारी मौके से नदारद पाए गए।आपको बता दे तहसील दिवस यानी वो दिन जब आम जनता अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन के सामने रखती है। लेकिन जब अधिकारी ही मौजूद न हों तो जनता की उम्मीदें आखिर जाएं तो जाएं कहाँ?तो वही अधिकारियों की गैरमौजूदगी से नाराज़ जनप्रतिनिधियों और फरियादियों का गुस्सा फूट पड़ा। जिसपर देखते ही देखते तहसीलदार कक्ष में धरना शुरू हो गया। वही जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में लोग वहीं बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जानकारी के मुताबिक माहौल उस वक्त और गरमा गया जब पार्षद मनोज जोशी और नायब तहसीलदार भूपाल सिंह मटियानी के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों के बीच कहासुनी ने पूरे घटनाक्रम को और तनावपूर्ण बना दिया। तो वही फरियादियों का साफ कहना है की जब हम अपनी समस्याएं लेकर आते हैं और अधिकारी ही नहीं मिलते तो न्याय कैसे मिलेगा? अब बड़ा सवाल ये है  क्या तय दिन पर भी अधिकारी जनता की समस्याएं सुनने के लिए मौजूद नहीं रहेंगे? और अगर ऐसा ही चलता रहा  तो क्या प्रशासन पर से जनता का भरोसा कमजोर नहीं पड़ेगा?फिलहाल, इस पूरे मामले पर प्रशासन की ओर से क्या सफाई आती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties