मुख्यमंत्री धामी हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम से शहीद पार्क तक निकलने वाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में पहुंचे। जहां तिरंगा लेकर हजारों लोगों के साथ सीएम ने इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) हल्द्वानी शहर के मिनी स्टेडियम से शहीद पार्क तक निकलने वाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा (Tricolor Bravery Honor Yatra) में पहुंचे। जहां तिरंगा लेकर हजारों लोगों के साथ सीएम ने इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की ऐतिहासिक विजय को समर्पित की जा रही है।
भारतीय सेना जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे के साथ शुरू हुई इस यात्रा में स्कूली बच्चों, NCC और युवाओं और पूर्व सैनिक सहित देश भक्ति में लीन हजारों लोगों ने शिरकत की। यात्रा के शहीद पार्क (Shaheed Park) में पहुंचने पर जहां उत्तराखंड के वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए | वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को संबोधित करते हुए पहलगाम हमले का भारत के तीनों सेनाओं व सशस्त्र बलों के पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि देश की तरफ जो भी बुरी ताकतें है नजर उठाएंगी उनका यही हस्र होगा।