उत्तराखंड की 25 वी वर्ष गांठ पर प्रदेश सरकार इस वर्ष को रजत जयंती उत्सव के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर प्रदेश भर में राज्य सरकार कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
उत्तराखंड की 25वी वर्षगांठ पर प्रदेश सरकार इस वर्ष को रजत जयंती उत्सव (Silver Jubilee Celebration) के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर प्रदेश भर में राज्य सरकार कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। तो वही देहरादून से लेकर प्रत्येक जनपदों में विभाग कार्यक्रमों को आयोजित कर रहा है।

आज हल्द्वानी (haldwani) में भी सैनिक कल्याण विभाग (Sainik Welfare Department) द्वारा पूर्व सैनिक सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें लगभग दो से तीन हजार पूर्व सैनिकों सहित उनके परिजनों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने कार्यक्रम में शिरकत की और उन्होंने पूर्व सैनिकों पर पुष्प वर्षा भी की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज वह इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का अभिनंदन करते है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश स्थापना के अवसर में सैनिक कल्याण विभाग द्वारा पूर्व सैनिकों का सम्मेलन का आयोजन किया है ऐसे कार्यक्रम में आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान सैनिकों से है। और सैनिकों को देख कर ही वह बड़े हुए क्यों उनके पिता भी एक सैनिक थे। उन्होंने कहा कि बर्फीले पहाड़ों की चोटिया हो या कश्मीर की घटिया हमारे सैनिकों ने अपना लहू बहा कर तिरंगे को लहराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देव भूमि आध्यात्मिकता की ही नहीं बल्कि शौर्य, बलिदान,पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठा की धरती है। यह वही धरती है जहां हर घर से एक बेटा सरहद में तैनात है