मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जिले के दौरे पर आ रहे हैं | इस दौरान मुख्यमंत्री धामी जिले के बड़े अधिकारियों के साथ आपदा से हुई क्षति पर विस्तृत चर्चा करेंगे |
HALDWANI NEWS-: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) आज नैनीताल (nainital) जिले के दौरे पर आ रहे हैं | इस दौरान मुख्यमंत्री धामी जिले के बड़े अधिकारियों के साथ आपदा से हुई क्षति पर विस्तृत चर्चा करेंगे |
आपको बता दें मुख्यमंत्री के दौरे के बारे में जानकारी देते हुए SDM नवाजिश खलिक (SDM Nawazish Khalik) ने बताया कि मुख्यमंत्री 19 सितम्बर को सुबह 11ः50 ,हैलीपैड देहरादून (Helipad Dehradun) से प्रस्थान कर दोपहर 12ः50 गौलापार हैलीपैड पहुंचेंगे | दोपहर करीब 1 बजे मुख्यमंत्री इन्दिरा गांधी अर्न्तराष्ट्रीय खेल स्टेडियम, गौलापार (Indira Gandhi International Sports Stadium, Gaulapar) में फैन्सिग एसोसिऐशन ऑफ इण्डिया द्वारा आयोजित एशियन कैडेट कम इण्डिया 2025 का शुभारम्भ करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे वो सर्किट हाउस काठगोदाम में जिले के बड़े अधिकारियों के साथ आपदा से हुई क्षति, विद्युत, पेयजल और मोटरमार्गों की स्थिति की समीक्षा बैठक करेंगे। बता दें मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम को देखते हुए गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान और एसडीएम राहुल शाह ने गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लिया |