Latest Haldwani News: सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने आज दमुवाढूंगा क्षेत्र में मारा छापा

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने आज दमुवाढूंगा क्षेत्र के शिवालिक बिहार में छापा मारा

Latest Haldwani News:  सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने आज दमुवाढूंगा क्षेत्र में मारा छापा
JJN News Adverties

Latest Haldwani News:  सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने आज दमुवाढूंगा क्षेत्र में मारा छापा : हल्द्वानी में अवैध रूप से हो रहे निर्माणों पर लगतार प्रसाशन का बुलडोजर चल रहा है। और नगर की सिटी मजिस्ट्रेट बनते ही ऋचा सिंह एक्शन मोड में आ गई हैं। बीते दिन भी बनभुलपुर क्षेत्र के लाइन नो 8 और 12 में अवैध रूप से बने निर्माणों पर जेसीबी चला कर उन्हे ध्वस्त किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने ध्वस्त करने के दौरान बयान दिया था कि नगर में किसी भी तरीके केअवैध निर्माण को  बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने आज एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने आज दमुवाढूंगा क्षेत्र के शिवालिक बिहार में छापा मारा। दरअसल हल्द्वानी के शिवालिक बिहार में अवैध रूप से बेसमेंट को खोदा  जा रहा था। अवैध रूप से हो रही इस बेसमेंट की खुदाई की सूचना जिला विकास प्राधिकरण की टीम को मिली थी। जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंच कर बेसमेंट में चल रहे इस खुदाई कार्य को रुकवाया। जानकारी के मुताबिक बिना परमिशन के बेसमेंट को खोदा जा रहा था। और जेसीबी की मदद से बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी। इस कार्यवाही के दौरन खनन विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बिना अनुमति के बेसमेंट खुदान पर संबंधित आरोपी के खिलाफ  कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties