गड्ढों से बेहाल शहर मंत्री का अधिकारियों को कड़ा आदेश !!

हल्द्वानी में खुदाई के बाद सड़कों की हालत खराब, गड्ढों से जनता परेशान। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बारिश से पहले मरम्मत के निर्देश दिए, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी।

गड्ढों से बेहाल शहर मंत्री का अधिकारियों को कड़ा आदेश !!
JJN News Adverties

हल्द्वानी शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। शहर की लगभग हर गली और मुख्य मार्ग इन दिनों गड्ढों में तब्दील नजर आ रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, पेयजल और सीवरेज लाइन बिछाने के लिए शहरभर में बड़े स्तर पर खुदाई का काम किया गया था, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद सड़कों की मरम्मत की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। इसका खामियाजा राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना भुगतना पड़ रहा है।

इस पूरे मामले पर उत्तराखंड सरकार में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बयान देते हुए कहा है कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बारिश से पहले सभी सड़कों को दुरुस्त किया जाए।

मंत्री ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना होगा कि प्रशासन इन निर्देशों पर कितनी तेजी से अमल करता है और कब तक हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढों से राहत मिलती है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties