हल्द्वानी पहुंचेंगे सीएम धामी, कवि सम्मेलन में भी करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे। रामनगर और हल्द्वानी में कई कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ वह जागरण उत्सव 2026 के कवि सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे।

हल्द्वानी पहुंचेंगे सीएम धामी, कवि सम्मेलन में भी करेंगे शिरकत
JJN News Adverties

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
जिला अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर काशीपुर के आईजीएल हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे। इसके बाद वह करीब 1 बजे रामनगर के डिग्री कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। यहां से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग के जरिए ग्राम शंकरपुर जाएंगे, जहां उनका स्वागत कार्यक्रम रखा गया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर शंकरपुर पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर वापस रवाना होंगे और 1 बजकर 50 मिनट पर दोबारा डिग्री कॉलेज मैदान पहुंच जाएंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गौलापार हेलीपैड के लिए उड़ान भरेंगे और करीब 2 बजकर 15 मिनट पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से वह काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस जाएंगे, जहां कई सरकारी कार्यों और बैठकों में हिस्सा लेंगे।
वहीं शाम 7 बजे से 8 बजे तक मुख्यमंत्री हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित विंटेज गार्डन में आयोजित जागरण उत्सव 2026 के कवि सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties