हल्द्वानी में लोगों को बांटा गया ठंडा जूस , लोगों की बुझाई प्यास

भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, लेकिन हल्द्वानी में कुछ लोगों ने सेवा की ऐसी मिसाल पेश की जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। शहर के अलग-अलग इलाकों में जूस और शीतल पेयजल वितरण कर राहगीरों को राहत पहुंचाई ....

हल्द्वानी में लोगों को बांटा गया ठंडा जूस , लोगों की बुझाई प्यास
JJN News Adverties

भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, लेकिन हल्द्वानी में कुछ लोगों ने सेवा की ऐसी मिसाल पेश की जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। जहां शहर के अलग-अलग इलाकों में जूस और शीतल पेयजल वितरण कर राहगीरों को राहत पहुंचाई गई।  

बता दे, शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा जूस वो पेयजल वितरण का आयोजन किया गया भीषण गर्मी के बीच राहगीरों, यात्रियों और स्थानीय लोगों को ठंडी-ठंडी जूस वो शीतल पेयजल पिलाकर राहत पहुंचाई गई। वही लंगर स्थलों पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली और सभी ने सेवा भाव की इस पहल की सराहना की। आयोजकों का कहना है कि अधिमास के महीने में सेवा और पुण्य का विशेष महत्व होता है। इसी भावना के साथ लोगों की प्यास बुझाने और उन्हें गर्मी से राहत देने के लिए यह आयोजन किया गया। 

जहां बड़ी संख्या में लोगों ने जूस वो शीतल पेय जल का प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों का आभार जताया। वही शहर के कई स्थानों पर जूस और शीतल पेयजल वितरण कर लोगों की प्यास बुझाई गई और सेवा का संदेश दिया गया।

JJN News Adverties
JJN News Adverties