हल्द्वानी में कांग्रेस का महिला आरक्षण बिल के खिलाफ धरना, सरकार पर दिखावे का आरोप। Ganesh Godiyal ने 33% आरक्षण की मांग उठाई, मुद्दे पर सियासत गरमाई।
हल्द्वानी में मंगलवार को अम्बेडकर पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महिला आरक्षण को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
इस मौके पर गणेश गोदियाल ने मांग की कि उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के विधायक इस मुद्दे को प्रमुखता से उठा रहे हैं।
फिलहाल, इस प्रदर्शन के बाद प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमा गया है और अब सभी की नजरें सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।