करोड़ों के लोन और जमीन विवाद! ठेकेदार धनंजय फिर विवादों में

हल्द्वानी में ठेकेदार धनंजय पर व्यापारियों ने प्रॉपर्टी डील के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। व्यापारियों ने कुछ बैंक अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

करोड़ों के लोन और जमीन विवाद! ठेकेदार धनंजय फिर विवादों में
JJN News Adverties

हल्द्वानी के चर्चित ठेकेदार धनंजय एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। इस बार शहर के कई व्यापारियों ने उन पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, व्यापारियों ने पूरे मामले में कुछ बैंक अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं।

हल्द्वानी में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान व्यापारियों ने दावा किया कि उन्हें प्रॉपर्टी के सौदे दिखाकर भरोसे में लिया गया। उनका आरोप है कि एडवांस रकम देने के बावजूद न तो उन्हें जमीन पर अधिकार मिला और न ही उनका पैसा वापस किया गया।

व्यापारियों का कहना है कि संबंधित ठेकेदार को लगातार करोड़ों रुपये के लोन स्वीकृत किए जाते रहे, जबकि उसके खिलाफ पहले से कई विवाद सामने आ चुके थे। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में कुछ बैंक कर्मियों की मिलीभगत भी हो सकती है, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।

व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने रिद्धिम अग्रवाल से न्याय की गुहार लगाई। व्यापारियों का दावा है कि आईजी के हस्तक्षेप के बाद अब मामले की जांच प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई है।

फिलहाल आरोपों को लेकर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है, जबकि पूरे मामले पर लोगों की नजर बनी हुई है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties