हल्द्वानी के बेस अस्पताल गेट पर मिली लाश पुलिस मौत का रहस्य खंगाल रही

हल्द्वानी: कोतवाली पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को करीब 50 साल के एक व्यक्ति का शव सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय के main गेट पर मिला....

हल्द्वानी के बेस अस्पताल गेट पर मिली लाश पुलिस मौत का रहस्य खंगाल रही
JJN News Adverties

हल्द्वानी से एक रहस्यमयी खबर सामने आई है, जहां बेस अस्पताल के मुख्य गेट पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।दरअसल, कोतवाली पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को करीब 50 साल के एक व्यक्ति का शव सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय के main गेट पर मिला। वही अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। आपको बता दे, मृतक की उम्र लगभग 50 साल, सांवला रंग, चेहरे पर दाढ़ी, सिर पर बड़े बाल, लंबा चेहरा और करीब 5 फीट 5 इंच कद बताया जा रहा है। उसने मेहंदी रंग की hoddie और आसमानी रंग की jeans पहन रखी थी।

पुलिस का कहना है कि मृतक के पास किसी भी प्रकार का पहचान पत्र या सामान नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। ऐसे में हल्द्वानी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस हुलिये के आधार पर मृतक की पहचान कर सकता है, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

आप भी मोबाइल  नंबर- 9411112857 पर सूचना देकर पुलिस की मदद कर सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

JJN News Adverties