हल्द्वानी के कमलुवागांजा रोड पर सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी।
सुबह-सुबह हल्द्वानी में उस वक्त सनसनी फैल गई… जब सड़क किनारे एक युवक पड़ी मिली। दरअसल, ये मामला हल्द्वानी के कमलुवागांजा रोड का है, जहां शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों ने सड़क किनारे एक युवक की लाश देखि। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
वही सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।
बता दे, जांच के दौरान मृतक की पहचान दीपक भट्ट, निवासी हरिपुर नायक, हल्द्वानी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।