बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग

उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है.....

 बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग
JJN News Adverties

उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या उत्तराखंड विधानसभा की सर्वदलीय समिति से कराई जानी चाहिए।
आपको बता दे यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि केदारनाथ स्वर्ण प्रकरण की जांच रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं की गई है, जिससे पूरे मामले पर संदेह और गहरा हो गया है। उनका कहना है कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सरकार को सभी तथ्यों को जनता के सामने रखना चाहिए।


उन्होंने ये भी कहा कि पिछले लगभग दस सालो से बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी भाजपा से जुड़े रहे हैं और इस दौरान समय-समय पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आते रहे, लेकिन किसी भी मामले की निष्पक्ष जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई।


साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि पूरे प्रकरण की जांच किसी सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित स्वतंत्र समिति या उत्तराखंड विधानसभा की सर्वदलीय जांच समिति से कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और करोड़ों श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रहे।

JJN News Adverties