Latest Haldwani News : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने हल्द्वानी में लगाया जनता दरबार

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बुधवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनता दरबार लगाकर फरियादियों की जन समस्याएं सुनी

Latest Haldwani News : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने हल्द्वानी में लगाया जनता दरबार
JJN News Adverties

Latest Haldwani News : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने हल्द्वानी में लगाया जनता दरबार : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बुधवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनता दरबार लगाकर फरियादियों की जन समस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा पेयजल, सडक, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण,खनन पट्टे आदि की समस्या से सम्बन्धित दर्जनों शिकायतें दर्ज हुई। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों और फोन के जरिए वार्ता कर निर्धारित समयावधि में  फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करने और अवगत कराने के भी निर्देश दिए।

रौशिला क्षेत्र पंचायत हेमा महतोलिया ने बताया  कि काठगोदाम-हैडाखान मार्ग जो बीते कई महीनों से क्षतिग्रस्त है जिसकी वजह से रौशिला-अमृतपुर मार्ग का इस्तेमाल वैकल्पिक मार्ग के तौर पर किया जा रहा है। वाहनों की आवाजाही से मार्ग काफी खराब हो गया है। उन्होंने अमृतपुर-रौशिला मार्ग में सीसी निमार्ण कराने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता आरईएस को एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिये। वही दमुवांढूगा निवासी अमरनाथ जोशी ने अवगत कराया कि दमुवाढूंगा पनचक्की चौराहे से जमरानी को जाने वाली रोड मे अत्यधिक पानी का बहाव होने के कारण स्थानी लोगों उनके घरों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। उन्होने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि नाले के मुहाने को चौडा, गहरा करवाया जाए और साथ ही नाले की सफाई कराने का  भी अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिचाई को शीघ्र इस मामले में कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनता दरबार में वरिष्ठ पुलिस अघीक्षक पंकज भटट, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन के साथ ही सिंचाई, जलसंस्थान, लोनिवि के अधिकारी उपस्थित रहे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties