कुत्तों की भौंक से बची जान, गुलदार भागा वापस

रानीबाग क्षेत्र में एक बार फिर गुलदार की दस्तक ने लोगों में दहशत बढ़ा दी है। दरअसल, बुधवार देर रात एक गुलदार घर के अंदर घुसने की कोशिश करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ,

कुत्तों की भौंक से बची जान, गुलदार भागा वापस
JJN News Adverties

हल्द्वानी के पास रानीबाग क्षेत्र से एक डराने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गुलदार घर के अंदर घुसने की कोशिश करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच डर का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि गुलदार एक घर की सीढ़ियां चढ़कर अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। माना जा रहा है कि वह बालकनी में मौजूद कुत्ते को शिकार बनाने के इरादे से वहां पहुंचा था। इसी दौरान सड़क पर मौजूद एक कुत्ता और घर की बालकनी में दूसरा कुत्ता जोर-जोर से भौंकने लगे। कुत्तों के शोर से गुलदार घबरा गया और वह बिना हमला किए ही वहां से भाग गया। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो वही स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी गुलदार की आवाजाही देखी गई है, लेकिन अब घर के इतने पास पहुंचना चिंता का विषय है। घटना के बाद लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। फिलहाल, लोगों को रात के समय सतर्क रहने और बच्चों व पालतू जानवरों का खास ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties