हल्द्वानी: वन भूमि निवासियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, भूमिधरी अधिकार की मांग को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन!!

हल्द्वानी के बुधपार्क में अखिल भारतीय किसान महासभा और ग्रामीणों ने वन भूमि पर बसे गांवों को राजस्व गांव घोषित कर मालिकाना हक देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

हल्द्वानी: वन भूमि निवासियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, भूमिधरी अधिकार की मांग को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन!!
JJN News Adverties

हल्द्वानी के बुधपार्क में अखिल भारतीय किसान महासभा और बागजाला के ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर उग्र धरना-प्रदर्शन किया। दरअसल प्रदर्शनकारियों ने बिंदुखत्ता और बापूग्राम की तर्ज पर बागजाला, सुल्ताननगरी, दानी बंगर सहित अन्य वन भूमि पर बसे गांवों को भी राजस्व गांव घोषित कर मालिकाना हक देने की मांग की।

ऐसे में किसान महासभा ने सरकार के हालिया कैबिनेट फैसले को भेदभावपूर्ण बताते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर निर्वनीकरण का प्रस्ताव पारित करने की मांग रखी। इसके साथ ही बागजाला में रुकी जल जीवन मिशन योजना और सड़क निर्माण के मुद्दे भी उठाए गए। वही अंत में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।

JJN News Adverties