हल्द्वानी में एक महिला डॉक्टर से खुलेआम छेड़खानी का मामला सामने आया है। यहां बीती रात घर लौट रही महिला डॉक्टर को बाइक सवार मनचलों ने अपना शिकार बना लिया।
हल्द्वानी (Haldwani) में एक महिला डॉक्टर से खुलेआम छेड़खानी का मामला सामने आया है। यहां बीती रात घर लौट रही महिला डॉक्टर को बाइक सवार मनचलों ने अपना शिकार बना लिया। महिला ने छेड़छाड़ को लेकर जब विरोध किया तो दोनों युवकों ने अश्लील कमेंट किए और फरार हो गए | वही पुलिस (Police) ने आरोपी दो युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला डॉक्टर ने बताया कि वो शहर में क्लीनिक चलाती हैं। शनिवार को वो काम के सिलसिले में घर से निकली थीं। रात करीब 8 बजे जब वो घर वापस लौट रही थीं उसी दौरान नैनीताल रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। वो बार-बार उन्हें छेड़ रहे थे और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी अश्लील कमेंट करते हुए फरार हो गए। तो वही महिला डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद डॉक्टर ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। तिकोनिया में जिस स्थान पर ये घटना हुई, वहां कई सीसीटीवी लगे हैं। कोतवाल राजेश यादव (Inspector Rajesh Yadav) ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।